भारतीय शिक्षा के इतिहास की प्रमुख घटनाएँ
- १७८० : ईस्ट इण्डिया कम्पनी द्वारा 'कोलकाता मदरसा' स्थापित
- १७९१ : ईस्ट इण्डिया कम्पनी द्वारा बनारस में 'संस्कृत कालेज' की स्थापना
- १८१३ : एक आज्ञापत्र के द्वारा शिक्षा में धन व्यय करने का निश्चय किया गया।
- १८३५ : मैकाले का घोषणापत्र
- १८४८ : महात्मा जोतिबा फुले ने अपनी पत्नी सावित्रीबाई फुले को पढ़ाने के बाद १८४८ में पुणे में लड़कियों के लिए भारत का पहला प्राथमिक विद्यालय खोला।[2]
- १८५४ : वुड का घोषणापत्र
- १८५७ : कलकत्ता, बंबई और मद्रास में विश्वविद्यालयस्थापित हुए।
- १८७० : बाल गंगाधर तिलक और उनके सहयोगियों द्वारा पूना में फर्ग्यूसन कालेज की स्थापना।
- १८८२ : हण्टर आयोग
- १८८६ : आर्यसमाज द्वारा लाहौर में दयानन्द ऐंग्लो वैदिक कालेज की स्थापना।
- १८९३ : काशी नागरीप्रचारिणी सभा की स्थापना।
- १८९३ : बड़ोदा के महाराज सयाजी राव गायकवाड़ ने पहली बार राज्य को अनिवार्य शिक्षा से परिचित कराया।
- १८९४-१९२२ : छत्रपति साहू जी महाराज द्वारा वंचितों और गरीब बच्चों के लिए स्कूलों व छात्रावासों की स्थापना की तथा उच्च शिक्षा के लिए उन्हें आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई।
- १८९८ : काशी में श्रीमती एनी बेसेंट द्वारा 'सेंट्रल हिंदू कालेज' स्थापित।
- १९०१ : लार्ड कर्ज़न ने शिमला में एक गुप्त शिक्षा सम्मेलन किया जिसमें 152 प्रस्ताव स्वीकृत हुए थे।
- १९०२ : भारतीय विश्वविद्यालय आयोग की नियुक्ति (लॉर्ड कर्जन द्वारा)
-
-
- स्वामी श्रद्धानन्द द्वारा हरिद्वार के पास कांगड़ी में गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय की स्थापना।
-
- १९०४ : भारतीय विश्वविद्यालय कानून बना।
- १९०५ : स्वदेशी आंदोलन के समय कलकत्ते में जातीय शिक्षा परिषद की स्थापना हुई और नैशनल कालेज स्थापित हुआ जिसके प्रथम प्राचार्य अरविंद घोष थे। बंगाल टेकनिकल इन्स्टिट्यूट की स्थापना भी हुई।
- १९०६ : बड़ोदा के महाराज सयाजी राव गायकवाड़भारत के प्रथम शासक थे जिन्होने १९०६ में अपने राज्य में निःशुल्क और अनिवार्य प्राथमिक शिक्षा आरम्भ की।[3]
- १९११ : गोपाल कृष्ण गोखले ने प्राथमिक शिक्षा को निःशुल्क और अनिवार्य करने का प्रयास किया।
- १९१६ : मदन मोहन मालवीय द्वारा काशी हिन्दू विश्वविद्यालय की स्थापना
- १९३७-३८ : गांधीवादी विचारों पर आधारित बुनियादी शिक्षा योजना लागू।
- १९४५ : सार्जेण्ट योजना लागू।
- १९४८-४९ : विश्वविद्यालय शिक्षा आयोग का गठन
- १९५१ : खड़गपुर में प्रथम आईआईटी की स्थापना
- १९५२-५३ : माध्यमिक शिक्षा आयोग का गठन
- १९५६ : विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की स्थापना
- १९५८ : दूसरा भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मुम्बई में स्थापित
- १९५९ : कानपुर एवं चेन्नई में क्रमश::: तीसरा एवं चौथा आईआईटी स्थापित।
- १९६१ : एनसीईआरटी की स्थापना
-
-
- प्रथम दो भारतीय प्रबन्धन संस्थान अहमदाबाद एवं कोलकाता में स्थापित किए गए।
-
- १९६३ : पाँचवां आईआईटी दिल्ली में स्थापित किया गया।
-
-
- तीसरा I.I.M. बंगलौर में स्थापित।
-
- १९६४-६६ : कोठारी शिक्षा आयोग की स्थापना, रिपोर्ट प्रस्तुत की।
- १९६८ : कोठारी शिक्षा आयोग की सिफारिशों के अनुसरण में प्रथम राष्ट्रीय शिक्षा नीति अपनाई गई।
- १९७५ : छह वर्ष तक के बच्चों के उचित विकास के लिए समेकित बाल विकास सेवा योजना प्रारम्भ।
- १९७६ : शिक्षा को 'राज्य' विषय से "समवर्ती" विषय में परिवर्तन करने हेतु संविधान संशोधन।
- १९८४ : लखनऊ में चौथा IIM स्थापित।
- १९८५ : संसद के अधिनियम द्वारा इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय की स्थापना।
- १९८६ : नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति को अपनाया|
- १९८७-८८ : संसद के अधिनियम द्वारा सांविधिक निकाय के रूप में अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद(AICTE) स्थापित।
-
-
- राष्ट्रीय साक्षरता मिशन प्रारम्भ।
-
- १९९२ : आचार्य राममूर्ति समिति द्वारा समीक्षा के आधार पर राष्ट्रीय शिक्षा नीति, 1986 में संशोधन
- १९९३ : संसद के अधिनियम द्वारा सांविधिक निकाय के रूप में राष्ट्रीय शिक्षक शिक्षा परिषद स्थापित।
- १९९४ : उच्चतर शिक्षा की संस्थाओं का मूल्यांकन एवं प्रत्यायन करने के लिए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद की स्थापना। (बंगलौर में मुख्यालय)
-
-
- गुवाहाटी में छठे IIT की स्थापना।
-
- १९९५ : प्राथमिक स्कूलों में केन्द्रीय सहायता प्राप्त मध्याह्न भोजन योजना आरम्भ की गई।
- १९९६ : पाँचवाँ IIM कोझीकोड में स्थापित
- १९९८ : छठा IIM इंदौर में स्थापित
- २००१ : जनगणना में साक्षरता दर 65.4 % (समग्र), 53.7 % (महिला)
-
-
- पूरे देश में गुणवत्तापरक प्रारंभिक शिक्षा के सर्वसुलभीकरण हेतु सर्व शिक्षा अभियान प्रारंभ।
-
-
-
- रूड़की विश्वविद्यालय सातवें IIT में परिवर्तित।
-
- २००२ : मुफ्त और अनिवार्य शिक्षा को मौलिक अधिकार बनाने के लिए संविधान संशोधन।
- २००३ : 17 क्षेत्रीय इंजीनियरिंग कालेज, राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थानों में परिवर्तित।
- २००४ : शिक्षा को समर्पित उपग्रह "एडूसैट" (EduSat) छोड़ा गया।
- २००५ : संसद अधिनियम द्वारा राष्ट्रीय अल्पसंख्यक शैक्षणिक संस्था आयोग गठित।
-
-
- एनसीईआरटी द्वारा तैयार राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा 2005 स्वीकृत।
-
- २००६ : कोलकाता और पुणे में दो भारतीय विज्ञान शिक्षा और अनुसंधान संस्थान स्थापित।
- २००७ : सातवां IIM शिलांग में स्थापित किया गया।
-
-
- मोहाली में एक भारतीय विज्ञान शिक्षा और अनुसंधान संस्थान स्थापित किया गया।
-
-
-
- राष्ट्रीय संस्कृत परिषद गठित।
-
- २००९ : भारतीय संसद द्वारा निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम (RTE) पारित।
- २० मार्च २०१८ : ६२ विश्वविद्यालयों और ८ महाविद्यालयों (जिनमें जेएनयू, बीएचयू और एचसीयू सहित पाँच केन्द्रीय विश्वविद्यालय शामिल हैं) को स्वायत्तता देने की घोषणा
No comments:
Post a Comment